गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) राजनैतिक मुद्दों की जब बात होती है तो गरीबी उन्मूलन के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने दावे करती हैं। समाज के बेहद जरूरतमंद लोग जिन्हें हर रोज एक कठिन दिनचर्या से गुजरना पड़ता है तब कहीं दो जून की रोटी मिल पाती है। रोज की रोटी जुटाने के लिए उसे पूरा दिन कठिन परिश्रम करना पड़ता है तो किसी प्रकार उसका दिन निकलता है अर्थात काम बंद तो रोटी की व्यवस्था भी बंद। इन परिस्थितियों को पिछले एक दशक से लोगों के बीच में जाकर समझने के लिए शहर के पशु प्रेमी रामानुज सिंह ने अब निश्चय किया है कि शहर के गरीब तबके के लोगों के लिए वह कार्य करेंगे। चाहे भले इसके लिए कुछ उन्हें करना पड़े। वह जहां एक तरफ जीव जंतुओं के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं वही इस अभियान को चलाने के लिए एक राजनैतिक पार्टी बना लिया है जिसका नाम रखा है “राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी”। इस पार्टी में गाजियाबाद शहर के साथ-साथ देश के कई शहरों के तमाम युवा एवं चर्चित लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान आरंभ कर दिया गया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी की एक बैठक में रामानुज सिंह ने बताया कि पार्टी के भावी रणनीति के बारे में आज एक मीटिंग की गई जिसमें सभी फाउंडर मेंबर शामिल हुए। आज की मीटिंग में पार्टी के प्रमुख रामानुज सिंह सहित संदीप रावत ,शिवलाल प्रधान , विनोद कुमार बिंदर वर्मा एवं , रामसरन जी इत्यादि लोग उपस्थित हुए। आज के मीटिंग में पार्टी का मूल उद्देश्य के बारे में भी बातचीत की गई और कहां गया कि सर्व प्रथम अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करना तथा उनका साथ देना होगा क्योंकि इस पार्टी के उद्देश्यों के अनुसार कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होगा । हर सदस्य की जिम्मेदारी और अधिकार दोनों बराबर होगा जिसका मुख्य कारण यह है कि छोटे से छोटा जो योगदान देने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी को वास्तव में आगे बढ़ाता है।
रामानुज ने आगे यह भी बताया कि अक्सर पार्टी को आगे बढ़ने के बाद कार्यकर्ता को राजनैतिक पार्टियां भूल जाती है। लेकिन इस पार्टी में आगे बढ़ने के बाद कभी भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी के हर कार्य स्पष्ट एवं पारदर्शी होगी जिससे किसी को कभी भी शिकायत नहीं मिलेगी। पार्टी आगे बढ़ते हुए हर समय अपने कार्यकर्ताओं के ही साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही गरीबों के चूल्हे तक पहुंचता है, अधिकारी या बड़े कार्यकर्ता नहीं पहुंचते हैं। इसलिए इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य है कि अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते लोगों की सेवा करना है। रामानुज ने बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान आरंभ कर दिया गया है।