(रायपुर) कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज राजिम माघी पुन्नी मेला में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉलों में रखी सामग्री और जीवंत मॉडलों के बारे में जानकारी ली। श्री चौबे ने शासन की योजनाओं का आकर्षक तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे उपयुक्त माध्यम बताया।
श्री चौबे ने वन विभाग, जिला पंचायत, जनसंपर्क, जिला पंचायत बिहान, हस्त-शिल्प, कृषि, उद्यानिकी, पी.एच.ई. ग्रामोद्योग के स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, कलेक्टर श्याम धावड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।