(रायपुर) कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा के कृषि वैज्ञानिकों की सलाह अब क्रॉप डॉक्टर एप्प पर उपलब्ध होगी। इस ऐप के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों की सलाह मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन जांजगीर जिले में सब्जी, मक्का, धान आदि की फसल लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4870 हेक्टेयर में मक्का, 9980 हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई है।
कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अधिक उत्पादन एवं कीट पतंगों से सुरक्षा के लिए किसानों को सलाह दी जा रही है। जिले में 190 हेक्टेयर में कद्दूवर्ती फसल 72 हेक्टेयर में, भिंडी एवं 54 हेक्टेयर मे पत्तीदार सब्जियां लगाई गई है। किसानों को क्राप डॉक्टर ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।