(रायपुर) राजधानी रायपुर के फल सब्जी मंडी बाराडेरा रोड में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में विभिन्न किस्मों के गेंहू, चना, उड़द, अलसी, मसूर, मटर, तिवडा फसलों का कतार बोनी प्रदर्शन प्रमुख आकर्षक का केन्द्र बना है। कतार बोनी से दलहन और तिलहन फसलों में पौधों की पर्याप्त पोषक तत्व मिलता है और पौधों में निदा नियंत्रण में असानी होती है। पौधे से पौधे की दूरी मंे अन्तर रहता है, जिससे फसल की बढ़वार तेजी से होती है। साथ ही कंसों की संख्या में वृद्धि होती है। कतार बोनी से फसल गिरता नहीं है और फसल नुकसान नहीं होता है। इसके अलावा खाद और दवाई छिड़काव करने में सहुलियत होता है। कतार बोनी की फसल बोवाई से किसानों को परंपरागत खेती से अधिक उपज को प्रदर्शन किया गया है। इसे देखने के लिए किसान एवं अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अधिकारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कृषि मेला में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा विभिन्न किस्मों के दलहन और तिलहन फसलों का कतार बोनी का प्रदर्शन के लिए स्टाल लगाया गया है। इस प्रदर्शन के माध्यम से किसान स्वयं अपने खेत के लिए दलहन एवं तिलहन बीज तैयार करेंगे। ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बीज अपने खेतों के लिए उपलब्ध हो तथा गुणवत्ताहीन बीज से बच सके और कृषि की आय को दोगुना बढ़ाया जा सके।