(रायपुर) राज्य शासन के कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति एवं पदस्थापना हेतु उनसे सीधे पत्राचार करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की है।
इस संबंध में उद्यानिकी विभाग के संचालक को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है कि अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति एवं पदस्थापना हेतु मंत्री से सीधे पत्राचार करना सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों के विपरीत है। विभागीय अधिकारियों को सीधे मंत्री महोदय से पत्राचार नहीं करने के लिए निर्देशित करें अन्यथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।