(रायपुर) राज्य शासन के कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उप संचालक कृषि बिलासपुर श्री आर.जी. अहिरवार एवं उप संचालक कृषि कांकेर श्री चिरंजीव सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश में बताया गया है कि केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में कृषकों के ड्रिप, स्प्रिंकलर, सिंचाई पम्प एवं कृषि यंत्रों के वितरण में की गई अनियमितताओं एवं अनुदान राशि का दुरूपयोग किया गया है।
इस कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधान अनुसार निलंबित किया गया है। निलंबन काल में दोनों अधिकारियों का मुख्यालय संचालनालय कृषि, अटलनगर रायपुर रहेगा।