(रायपुर) पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर 01 दिसंबर 2020 से 31 मई 2021 तक मक्का का क्रय किया जाएगा। इसके लिए प्रति क्विंटल दर 1850 रूपए निर्धारित किया गया है। मक्का खरीदी के लिए प्रति एकड़ 10 क्विंटल की मात्रा निर्धारित है। खरीदे गए मक्के की राशि किसानों के पंजीकृत खाते में जमा की जाएगी। ऐसे किसान जो मक्का का उत्पादन किए हैं और समिति के माध्यम से विक्रय करना चाहते हैं। वह समिति के माध्यम से विक्रय कर सकते हैं। इस संबंध में किसी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क किया जा सकता है।